गृह मंत्री अमित शाह ने नवनिर्मित भवनों का लाइव स्ट्रीम से किया उद्घाटन

नई दिल्ली, संवाददाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री डा. हेमंत बिश्व शर्मा और सशस्त्र सीमा बल, भा.पु.से., महानिदेशक संजय अरोरा की उपस्थिति में सोमवार को 37वीं वाहिनी मंगलदाई व आर.टी.सी. सलोनीबारी में नवनिर्मित भवनों का लाइव स्ट्रीम के माध्यम से उद्घाटन किया गया।

महानिदेशक एस.एस.बी. ने गृह मंत्री को अपने कर कमलों द्वारा 37वीं वाहिनी मंगलदाई के नवनिर्मित भवन जिसमें क्वार्टर-गार्ड, जवान बैरक, अस्पताल, टाइप-।। क्वार्टर (112) व टाइप-।।। क्वार्टर (26) साथ हीं आर.टी.सी. सलोनीबारी में नवनिर्मित भवन जिसमें क्वार्टर-गार्ड, महिला बैरक, अधिकारी मेस, परिवार कल्याण केंद्र एवं केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद दिया। पूर्वोत्तर भारत के अपने यात्रा के दौरान वह आर.टी.सी. सलोनीबारी व 37वीं वाहिनी मंगलदाई पहुंचे एवं सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। साथ हीं, उन्होंने भ्रष्टाचार, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम और जवानों के कल्याण से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किए व आवश्यक निर्देश दिए ।

आर.के. भूम्बला, महानिरीक्षक, एसएसबी, बल मुख्यालय, नई दिल्ली, संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, एस.एस.बी गुवाहाटी सीमान्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उक्त समारोहों के दौरान मौजूद रहें। साथ हीं उक्त समारोहों के दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन के अधिकारियों, अन्य सीएपीएफस और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी बातचीत की।

...................


LEAVE A COMMENT