आकाश ने शुरू करवाई 45 प्लस लोगों के लिए ई—रिक्शा मुहिम
- By डेस्क --
- 08 June 2021 --
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : गरीबों की सरकार कही जाने वाली आम आदमी पार्टी ने वैक्सीनेशन को जोर देते हुए नई मुहिम शुरू की है। कोंडली विधानसभा के विधायक कुलदीप कुमार मोनू के मार्गदर्शन में 45 प्लस से ज्यादा के उम्र के लोगों के लिए ई—रिक्शा की सुविधा शुरू की है। 45 प्लसे ज्याद के लोग किसी कारण वश अपने वैक्सीन लगवाने नहीं जा सकते तो वे लोग इस ई—रिक्शा के माध्यम से वेक्सीनेशन सेंटर पर जा सकते हैं। यह सुविधा बिलकुल फ्री है। मालूम हो कि कोंडली विधानसभा अध्यक्ष अनीता भटट, वार्ड अध्यक्ष आकाश संगत अपने—अपने वार्ड में कड़ी मेहनत कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। जब उन्हें लगा कि 45 प्लस से अधिक के कई लोग ऐसे हैं जिनके पास वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने के लिए कोई साधन नहीं है और इसी को देखते हुए उन्होंने अपने विधायक कुलदीप कुमार से गुहार लगाई और उन्होंने यह सुविधा शुरू कर दी।
....................