दिल्ली इन्वेस्टर्स कनेक्ट रोडशो से राजस्थान को 78,700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : आगामी जनवरी में प्रस्तावित राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समिट 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' का प्रथम स्थानीय रोडशो दिल्ली में आयोजित हुआ। राजस्थान सरकार 68,698 करोड़ रुपये के सहमति पत्र (एम्ओयू) तथा 10,099 करोड़ रुपये के आशय पत्र (एलओआई) हस्ताक्षरित करवाने में सफल रही। यह निवेश राज्य के घीलोठ, भिवाड़ी, नीमराना, जयपुर, उदयपुर, अलवर एवं कई अन्य जिलों में स्थापित इकाइयों में प्रस्तावित है। यहाँ रीको द्वारा गत वर्षो में विशिष्ट सेक्टोरल ज़ोन विकसित किये गए है।  

राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने कहा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नीति नियामक तंत्र का सृजन कर औद्योगिक विकास को गति दी है। आरआइपीएस 2019 प्रोत्साहन योजना, एमइसएमइ अधिनियम, एकल खिड़की योजना (सिंगल विंडो सिस्टम) एवं वन स्टॉप शाप हमारी वह पहल है जिन्होंने निवेश की प्रक्रिया को सहज व् सरल बनाया है।

विशेष तौर पर कुछ अग्रणी निवेश समूहों ने प्रदेश में वृहद परियोजनाएँ स्थापित करने की मंशा जताई है, जैसे की रिन्यू पावर ने राज्य के विभिन्न जिलों में 50,000 रुपये करोड़ का निवेश अक्षय ऊर्जा एवं सोलर मॉड्यूल विनिर्माण हेतु प्रस्तावित किया है।  डाइकिन एयरकंडिशनिंग ने रु 294 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, ओकाया ईवी ने 121.36 करोड़ रुपये के निवेश से नीमराना में इलेक्ट्रिक टू-थ्री व्हीलर के उत्पादन एवं एसेंबलिंग इकाई प्रस्तावित की है। राजस्थान सरकार के प्रमुख आवासीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव समन्वय, शुभ्रा सिंह ने कहा की।

..............


LEAVE A COMMENT