नए साल से पहले यहां की महिलाओं को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने खाते में भेजे 4000 रुपए

संवाददाता, नई दिल्ली: PM Modi sent 4000 rs to women प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरप्रदेश की महिलाओं को नए साल से पहले बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को आज 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके साथ ही बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी को पहले महीने का का वेतन भी जारी किया। वहीं कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को भी पैसे ट्रांसफर किए गए। प्रधानमंत्री ने ये ऐलान अपने प्रयागराज दौरे के एक विशेष कार्यक्रम में किए। इन योजनाओं से महिला कारोबारियों को अपना काम बढ़ाने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

PM Modi sent 4000 rs to women आज प्रधानमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के खाते में 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की शुरूआत की। इससे इन समूहों की लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को फायदा होगा। रकम का यह ट्रांसफर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत किया जा रहा है। इसके अनुसार प्रति स्वसहायता समूह को 1।1 लाख रुपये के हिसाब से 80 हजार समूहों को समुदाय निवेश निधि (सीआईएफ) तथा 15 हजार रुपये प्रति स्वसहायता समूह के हिसाब से 60 हजार समूहों को परिचालन निधि प्राप्त हो रही है।

प्रधानमंत्री ने 20 हजार बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी (BC Sakhi) के खातों में आज पहले महीने का 4000 रुपए मानदेय भी ट्रांसफर किया। दरअसल, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट घर घर जाकर वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराती है। सरकार की तरफ से इन्हें 6 महीने के लिये 4000 रुपए का मानदेय दिया जाता है ताकि वे स्थायी रूप से काम कर सकें। इतना ही नहीं, काम बढ़ने पर उनको ट्रांजेक्शन पर होने पर कमीशन भी दिया जाएगा जिससे उनकी नियमित आय होने लगे। इस कार्यक्रम के दौरान, कन्या सुमंगल योजना के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि भी ट्रांसफऱ करने की शुरुआत हुई।


LEAVE A COMMENT