विधायक अनिल बाजपेयी की मदद से लोगों को मिली रही वैक्सीनेशन की सुविधा

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली के गांधी नगर से भाजपा विधायक अनिल बाजपेयी की कड़ी मेहनत से गांधी नगर वासियों को वैक्सीनेशन की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। मालूम हो कि भाजपा विधायक अनिल यह आरोप लगाते आए हैं कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार उनके साथ पक्षपात करती है और जो सुविधाएं वे अपने विधायकों देती है, वह भाजपा के आठ विधायकों को नहीं मिलती है। अब गांधीनगर में योजनाबद्ध तरीके से बूथ स्तर पर वैक्सीन लगाने की तैयारी जहां वोट, वहां वैक्सिनेशन अभियान शुरू हो गया है। गांधीनगर विधानसभा में ये सुविधा लगभग 12 जगहों पर शुरू हो रही है। अनिल बाजपेयी ने बताया कि मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि आपने जहां वोट डाला था आप वहीं जाकर वैक्सीन लगवाएं। ये सुविधा लोगो को उपलब्ध कराने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है।

.....................


LEAVE A COMMENT