राज ठाकरे ने लिखा सीएम उद्धव को पत्र, कहा- न ले हमारे धैर्य की परीक्षा

मुंबई, संवाददाता : लाऊडस्पीकर विवाद को लेकर चर्चा में चल रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में राज ठाकरे ने सीएम उद्धव से कई तीखे सवाल पूछे हैं। वहीं, इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहता है। सत्ता तो आते-जाते रहती है। आपके साथ भी यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा।

राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर वाले मुद्दे पर हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। इस पत्र में राज ने पहली बार उद्धव ठाकरे को चचेरा भाई कह के संबोधित किया है। राज ठाकरे ने कहा कि 28,000 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए गए हैं। यह पुलिस कार्रवाई किस लिए है? ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाने के लिए? उन्होंने कहा कि पुलिस मनसे नेताओं की तलाश ऐसे कर रही है जैसे वो पाकिस्तानी आतंकवादी या पूर्ववर्ती निजाम शासन के रजाकार हों।

................


LEAVE A COMMENT