मंडावली थाने की पुलिस ने एक चोर को चाकू सहित किया गिरफ्तार
- By डेस्क --
- 06 April 2024 --
योगेश शर्मा
नई दिल्ली। मंडावली थाने की पुलिस ने एक चोर को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने यह जानकारी दी। अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में चोरी एवं सेंधमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मंडावली में गश्त और निरीक्षण तेज किए। तीन तारीख को कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल विजेन्द्र के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए वे गली नं. 1, सेवा सदन ब्लॉक, मंडावली, और एक व्यक्ति को संदिग्ध व्यवहार करते देखा। पुलिस अधिकारियों को देखते ही वह व्यक्ति मौके से भागने लगा। कांस्टेबल नितिन और कांस्टेबल विजेंद्र ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने औपचारिक पूछताछ पर अपनी पहचान अमन उर्फ सुमित, निवासी गली नंबर 02, बाल्मीकि गली, मंडावली, दिल्ली-110092, उम्र 28 वर्ष के रूप में बताई। अमन उर्फ सुमित की औपचारिक तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में मंडावली थाना क्षेत्र दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है। वह स्नैचिंग, चोरी, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 35 मामलों में शामिल पाया गया है।