थाना कालकाजी और लाजपत नगर की टीम ने तीन शराब तस्करों को दबोचा

योगेश शर्मा, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के थाना कालका जी और लाजपत नगर की टीम ने तीन शराब तस्कर आशीष, साहिल और कन्हिया कुमार को गिरफ्तार किया है इनकी गिरफ्तारी के साथ ही इनके कब्जे से 550 पव्वे अवैध शराब और एक स्कूटी बरामद की गई है| दक्षिणी पूर्वी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडेय ने यह जानकारी दी। 

थाना कालाकाजी में 27 दिसंबर को प्रधान सिपाही सतीश और सिपाही शिंभू दयाल शमशान घाट पर पिकेट ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि स्कूटी पर दो व्यक्ति भारी प्लास्टिक की थैली लेकर उनके पास आ रहे हैं। उन्होंने उन्हें स्कूटी रोकने का इशारा किया लेकिन सवार ने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और वे सड़क पर गिर पड़े। पुलिस टीम ने तुरंत पीछ करके उन्हें पकड़ लिया। बैग की जांच करने पर उसमें 300 पव्वे अवैध शराब निशान "केवल हरियाणा में बिक्री के लिए" पाया गया। पूछताछ करने पर, उनकी पहचान 42 वर्षीय आशीष जैन और 32 वर्ष साहिल जैन के रूप में हुई जो दिल्ली में रहते हैं। 

वहीं, थाना लाजपत नगर में 27 दिसंबर को प्रधान सिपाही चेतराम, प्रधान सिपाही  रविंदर और सिपाही राजेंद्र थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान टीम जल विहार पहुंची जहां टीम ने देखा कि एक व्यक्ति अपने सिर पर प्लास्टिक का थैला लेकर चोरी-छिपे चलने लगा। उसका पीछा किया गया और उसके बैग की जांच करने पर, उसमें 250 पव्वे अवैध शराब निशान "केवल हरियाणा में बिक्री के लिए" पाया गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान 21 वर्ष कन्हिया कुमार के रूप में हुई जो दिल्ली में रहता है। 

-----------------

LEAVE A COMMENT