उपराज्यपाल के जरिए दिल्लीवालों की जिंदगी तबाह कर रही है भाजपा : केजरीवाल
- By डेस्क --
- 08 October 2022 --
नई दिल्ली, संवाददाता : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उपराज्यपाल के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की जिंदगी तबाह कर रही है। केजरीवाल की टिप्पणी सक्सेना द्वारा एक पत्र में केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर दिल्ली में अपने संवैधानिक कर्तव्यों और शासन की जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाने के बाद आई है।.
---------------