अशोक बुवानीवाला ने की जेपी अग्रवाल से मुलाकात
- By डेस्क --
- 08 February 2021 --
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल से मुलाकात की और इस दौरान उनसे आशीर्वाद भी लिया। अशोक ने कहा कि मेरी जेपी अग्रवाल से मुलाकात अच्छी रही है और उनसे हरियाणा कांग्रेस को लेकर कई मुद्दों पर विभिन्न चर्चा भी हुई। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के कुछ सूत्र ने बताया कि हरियाणा में अगले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने काम शुरू कर दिया है और इस सिलसिले में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
----------------